आइए जाने अक्षय तृतीया के पूजा मुहूर्त,महत्व,सरल उपाय और कथा
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त : 05 : 44 : 24 से 12 : 19 : 02 तक अवधि : 6 घंटे 34 मिनट अक्षय तृतीया की तारीख व मुहूर्त आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया वैशाख शुक्ल तृतीया को अक्षय तृतीया या आखा तीज कहते हैं । यह सनातन धर्मियों का प्रधान त्यौहार है । इस दिन दिए हुए दान और किये हुए स्नान , यज्ञ , जप आदि सभी कर्मों का फल अनन्त और अक्षय ( जिसका क्षय या नाश न हो ) होता है , इसलिए इस त्यौहार का नाम अक्षय तृतीया रखा गया है । अक्षय तृतीया महत्व 1 . अक्षय तृतीया का दिन साल के उन साढ़े तीन मुहूर्त में से एक है जो सबसे शुभ माने जाते हैं । इस दिन अधिकांश शुभ कार्य किए जा सकते हैं । 2 . इस दिन गंगा स्नान करने का भी बड़ा भारी माहात्म्य बताया गया है । जो मनुष्य इस दिन गंगा स्नान करता है , वह निश्चय ही सारे पापों से मुक्त हो जाता है । 3 . इस दिन पितृ श्राद्ध करने का भी विधान है । जौ , गेहूँ , चने , सत्तू , दही - चावल , दूध से बने पदार्थ आदि सामग्री का द...